अपनी कलम के कमाल से टीवी इंडस्ट्री पर अपना जादू बिखेरने वाली नामचीन लेखिका लीना गंगोपाध्याय

स्टार प्लस वर्षों से टीवी जगत में देश के सबसे बड़े हिट शोज का घर बना हुआ है और अपने दर्शकों के मनोरंजन करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। इस सूची में हमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, इमली, साथ निभाना साथिया 2, इत्यादि जैसी उत्कृष्ट कृतियों के नाम शामिल हैं और अब यह पारिवारिक मनोरंजन ‘कभी कभी इत्तेफाक से‘ शो पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इनमें से अधिकांश कहानियाँ प्रसिद्ध भारतीय लेखिका, निर्माता और निर्देशक लीना गंगोपाध्याय द्वारा लिखी गई थीं, जो मुख्य रूप से टॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। कहानी  में अक्सर नायक को अहम माना जाता है और इसे लिखने वाले हमेशा परदे के पीछे छुपकर रह जाते हैं, कुछ ऐसा ही बंगाली टेलीविजन धारावाहिकों की दुनिया में भी होता रहा लेकिन जबसे इस इंडस्ट्री में नामचीन लेखिका लीना गंगोपाध्याय ने एंट्री ली है इसकी हवा का रुख पूरी तरह बदल गया है। आज उनके कई सीरियल ऑन एयर हैं जबकि उनके कुछ शोज के हिंदी रीमेक टीआरपी की टॉप लिस्ट में शामिल हैं। इंडस्ट्री में लीना जी के सन्दर्भ में जो बात चर्चित है वह उनका असाधारण पटकथा लेखन है, जिसमें मनोरंजन के साथ वह वास्तविकता को भी महत्त्व देती हैं और उनकी इसी बात के लिए उन्हें इंडस्ट्री और दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है। टीवी की दुनिया में दर्शक भगवान होते हैं और उनकी लेखनी कुछ वैसी ही होती है जैसा दर्शक देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि टेलीविजन एक बहुत मजबूत माध्यम है और इसके सही उपयोग से हम समाज में क्या हो रहा है यह दर्शकों को दिखा सकते हैं जो बात उनके कंटेंट को और अधिक भरोसेमंद बनाती है। सबसे लंबे समय तक इंडस्ट्री का हिस्सा रहने के बाद इस क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए, इंडस्ट्री इस सुंदर कहानीकार की प्रशंसा करता है। इतना ही नहीं उनके साथ काम करने वाले उनके सहयोगी खुदको सम्मानित महसूस करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनके द्वारा लिखा गया नया शो ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ (जो उनके शो खोरकुटो का हिंदी रीमेक है) भी लॉन्च होने के लिए तैयार है और उनकी कहानियों के इतिहास को देखते हुए, इस शो के भी एब्लॉकबस्टर श्रेणी में शामिल होने की पूरी उम्मीद है। हम इन लेखिका के बारे में जितना जानेंगे उतना ही कम है इसलिए हम वास्तव में लीना गंगोपाध्याय के लिए अपनी कलम के माध्यम से जादू पैदा करने और हमें उनकी लेखनी के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहने की प्रार्थना करते हैं। Post Views: 0

Loading

Read More

पहली देसी नोयर सीरीज़ ‘क़ातिल हसीनों के नाम’

महिलाओं को अक्सर धैर्य, त्याग, धीरज और इत्यादि का प्रतीक होने के लिए मनाया जाता है। ज़ी5 और ज़िंदगी इस रूढ़िवादिता को तोड़ने और आने वाले मूल ‘क़ातिल हसीनों के नाम’ में अपने अप्राप्य पक्ष का पता लगाने के लिए तैयार हैं। एक देसी नोयर एंथोलॉजी, ‘क़ातिल हसीनों के नाम’ समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ब्रिटिश भारतीय…

Loading

Read More

इकनोमिक ऑफेंस पर आधारित रोमांचक सस्पेंस फिल्म’420 IPC’

नेल पॉलिश और 200: हल्ला हो की सफलता के बाद, भारत का सबसे बड़ा घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 एक अन्य दिलचस्प कोर्ट रूम ड्रामा, ‘420 आईपीसी’ के साथ वापस आ गया है, लेकिन इस बार यह ड्रामा एक इकनोमिक ऑफेंस पर आधारित है। ज़ी5 ओरिजिनल फिल्म का प्रीमियर 17 दिसंबर को प्लेटफॉर्म पर होगा। ‘420…

Loading

Read More

मोहित मल्होत्रा ​​या निशांत सिंह मलकानी – ‘ससुराल गेंदा फूल 2’ शो का अगला अभिनेता कौन ?

स्टार भारत की कंटेंट लाइब्रेरी हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है क्योंकि यह हमेशा हर मौके पर अपने उत्साही दर्शकों को अपने अद्भुत कंटेंट से आश्चर्यचकित करने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि उनका नया शो ‘ससुराल गेंदा फूल 2’ भी इस वक्त काफी चर्चा में है। इस अनोखे पारिवारिक ड्रामा…

Loading

Read More

‘कभी कभी इत्तेफाक से’!

‘स्टार प्लस’ ने हमेशा हर मौके पर अपने दर्शकों को रोमांचित और अचंभित करता रहा है। उनके कंटेंट हमेशा चर्चा में रहे हैं, ऐसे में अपने आने वाले शो को लेकर चैनल विशेष रूप से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में उनकी मनोरंजक कंटेंट लाइब्रेरी में ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ शो जोड़ा गया…

Loading

Read More