“मेरे अंदर हमेशा थोड़ी शैलजा बची थी” – सुप्रिया पिलगांवकर

भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध कलाकार और व्यक्तित्व के रूप में जानी जाने वाली अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर हाल ही में स्टार भारत पर शैलजा के रूप में अपने प्रसिद्ध शो ‘ससुराल गेंदा फूल 2’ में दोबारा वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह एक ऐसी कलाकार हैं जिन्हें अपने अच्छे प्रदर्शन से न सिर्फ मराठी इंडस्ट्री बल्कि भारतीय बॉलीवुड और टेलीविजन के दर्शकों में पहचान मिली है। यह प्रसिद्ध स्टार एक बार फिर अपने किरदार में चार चाँद लगाने के लिए लौट रही हैं। ‘ससुराल गेंदा फूल 2’ में उनकी वापसी को लेकर हुई बातचीत के कुछ प्रमुख अंश इस प्रकार हैं… स्टार भारत पर आने वाले प्रसिद्ध शो ‘ससुराल गेंदा फूल 2′ में अब शैलजा के किरदार में दर्शकों को क्या नया देखने को मिलेगा ? इस सीजन में दर्शकों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा।यह शो संयुक्त परिवार को एक बार फिर नए तरीके से परिभाषित करता है और आपको मूल्यों के संदर्भ में शिक्षित करता है और सबसे महत्वपूर्ण बात, लोगों के बीच प्यार की भावनाओं को बढ़ावा देता है।शो को लेकर मेकर्स ने कुछ चीजें नहीं बदली हैं क्योंकि एक कहावत है न ओल्ड इज गोल्ड, लेकिन फिर भी ईशान के जीने के तरीके में दर्शकों को बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जबकि शैलजा कश्यप परिवार के सभी लोगों के साथ बड़ी विनम्रता और सलीके से व्यवहार करती हैं, जो इतने वर्षों के बाद भी नहीं बदला है। मैं कहूँगी कि मुझमें अब भी कहीं न कहीं शैलजा बाकी है क्योंकि हम सभी बाधाओं के बावजूद अपने परिवारों को एक साथ रखने को लेकर लगभग एक जैसे ही हैं। ऐसे में शैलजा की शिष्टता और नैतिकता के साथ शो में दर्शकों को कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।  शो में अपनी भूमिका के लिए आपने क्या तैयारी की ? जैसा की मैंने पहले कहा मेरे अंदर हमेशा थोड़ी शैलजा बची थी, तो मेरा काम केवल उस किरदार को खुदमें दोबारा जगाने का था जिसके बाद मैं वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी। समझदार शैलजा की भूमिका निभाने के लिए, मुझे उनके किरदार में उतरकर और उनके  अनुसार अभिनय करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना पड़ा। समय के साथ वह बहुत ज्यादा बदली नहीं हैं इसलिए एक बार फिर शैलजा का किरदार निभाना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। जय सोनी के साथ अपने बॉन्ड के बारे में कुछ बताएं ? जय और मैं एक बहुत ही खास बॉन्ड शेयर करते हैं। खासकर खाने पर हमारा बॉन्ड बहुत स्ट्रांग हुआ है। अलग संस्कृतियों के खाने ने हमें जोड़ा है। वह सेट पर मेरा बहुत ख्याल रखते हैं और हमेशा सही डाइट फॉलो करने के लिए मुझे प्रोत्साहित करते हैं। मैं हमेशा उनके इंस्ट्रक्शन फॉलो भी करती हूँ। हमारे पास एक दूसरे से बात करने का बहुत अनोखा तरीका है जहाँ हम बच्चे की आवाज़ में एकदूसरे से बात करते हैं। हम सबसे प्यारी यादें भी साझा करते हैं क्योंकि हम एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं। वह हमेशा मुझे तंग करने के मौके की तलाश में रहता है और हमारी मजाक मस्ती Post Views: 0

Loading

Read More

‘बालिका वधू’ में आनंदी का 18वां जन्‍मदिन एक बड़ा ट्विस्‍ट लेकर आएगा

कलर्स के लोकप्रिय शो ‘बालिका वधू’ ने देखने लायक ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्‍ट्स से भरे अपने दिलचस्‍प कथानक से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। हर बीतते सप्‍ताह के साथ दर्शक आनंदी (शिवांगी जोशी द्वारा अभिनीत) को बालविवाह की बेड़ियों से आजाद होने और अपनी किस्‍मत खुद लिखने के लिये संघर्ष करता देख रहे…

Loading

Read More

2021 रिकैप – शीर्ष 6 गाने जो प्रमुख चर्चा में रहे !

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इस वर्ष लोगो ने बोहोत उतार चढाव का सामना किया हो। सौभाग्य से, श्री सुरेश भानुशाली, फोटोफिट म्यूजिक जैसे रिकॉर्ड लेबल और निर्माताओं द्वारा संगीत के संवर्धन के साथ, हमें कुछ आराम मिला। वायरल हिट से लेकर, दिल को छू लेने वाले गानों तक, यहां…

Loading

Read More

‘कभी कभी इत्तेफाक से’ के लीड ‘मनन जोशी’ ने इंजिनियर से अभिनेता बनने की जर्नी का किया खुलासा!

हमारे देश में इंजीनियरिंग सबसे लोकप्रिय व्यवसायों में से एक है। कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार इंजीनियर्स हैं और इन्हें बहुत प्रतिभाशाली माना जाता है। हालांकि इंजीनियरिंग अपने आप में एक तकनीकी डिग्री है, आप उन्हें हर दूसरे पेशे में कार्यरत होते देख सकते हैं। सिविल सर्विसेज से लेकर बैंकिंग तक, इंजीनियर हर जगह हैं।…

Loading

Read More

‘तेरा यार हूं मैं’ में आये दिलचस्पऔ मोड़ से दर्शक हुये हैरान

सोनी सब के ‘तेरा यार हूं मैं’ में इस हफ्ते राजीव (सुदीप साहिर) और दलजीत (सायंतनी घोष) आखिरकार अपने रिश्तेब को एक कदम और आगे बढ़ाते हुये शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दर्शकों को इस बड़ी शादी का लंबे समय से इंतजार था, लेकिन इसके साथ शो में कई रोमांचक मोड़ आने…

Loading

Read More